लाइव न्यूज़ :

कोविड से मुकाबला करने के लिए गुजरात के सभी क्षेत्र मिलकर काम कर रहे : रूपाणी ने प्रधानमंत्री से कहा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 अप्रैल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि राज्य टीकाकरण और विभिन्न मानदंडों के सख्त पालन के जरिए कोविड​​-19 महामारी से निपटेगा तथा स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार पर जोर दिया जाएगा।

रुपाणी कोविड से सर्वाधिक प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की डिजिटल बैठक में बोल रहे थे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में सरकारी तंत्र, निजी क्षेत्र और सामाजिक संगठन लोगों की मदद के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

रूपानी ने प्रधानमंत्री को बताया कि कोरोना मरीजों के लिए राज्य में 90,000 से अधिक बेड हैं जिनमें 11,500 आईसीयू बेड और 51,000 ऑक्सीजन बेड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक जांच की संख्या बढ़ाकर 1.75 लाख तक की गयी है जिनमें 70,000 आरटी-पीसीआर जांच हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संगठन मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने मोरबी का उदाहरण दिया जहां हल्के लक्षणों वाले रोगियों के लिए 630 बेड वाले पांच कोविड ​​देखभाल केंद्र ऐसे समूहों द्वारा स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बैठक में कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार गुजरात ने सूक्ष्म निषेध क्षेत्रों पर जोर दिया है और अभी राज्य में 30,000 ऐसे क्षेत्र हैं जिनके लिए 20,000 मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग में काफी वृद्धि हुई है और राज्य सरकार वितरण व्यवस्था को दुरूस्त करके इसे पूरा करने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर