लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के शासनकाल में हुई सभी भर्तियों की जांच हो: भाजपा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:29 IST

Open in App

जयपुर, 14 अक्टूबर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुई सभी भर्तियों की जांच करवाने की मांग की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि राजस्थान में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार आई है तब से लेकर अब तक जितनी भी भर्तियां हुई है, वह सभी अब संदेह के घेरे में आती दिखाई दे रही हैं।

शर्मा के अनुसार, हाल ही में हुई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में कथित गड़बड़ियों की जांच विशेष कार्यबल एसओजी द्वारा की जा रही है। शर्मा के अनुसार, इस जांच के बाद अब एक-एक कर पर्तें खुलती दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान जो भर्तियां हुई है उन सारी भर्तियों की जांच हो। इसके साथ ही भाजपा चाहती है कि मुख्यमंत्री लाखों युवाओं से माफी मांगें और शिक्षा मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए तत्काल इस्तीफा दें।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और अनियमितताओं में शामिल एक आरएएस और दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के 14 कर्मियों और तीन अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। इस परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह