लाइव न्यूज़ :

राज्य में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी बंदियों की बिना शर्त रिहाई हो : फारुक अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:02 IST

नेकां के प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने शिष्टमंडल से कहा कि राज्य के लोगों ने विशेष दर्जा समाप्त किए जाने और राज्य को दो हिस्से में बांटे जाने पर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता दिया है

Open in App
ठळक मुद्देशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने राज्य में कोई भी राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के बाद से हिरासत में लिए गए नजरबंद किए गए सभी लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग रखी है।

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने राज्य में कोई भी राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के बाद से हिरासत में लिए गए और नजरबंद किए गए सभी लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग रखी है।

नेशनल कांफ्रेंस के एक शिष्टमंडल की रविवार को फारुक अब्दुल्ला से हुई मुलाकात के बाद सोमवार को पार्टी ने एक बयान में यह बात कही। नेकां के प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने शिष्टमंडल से कहा कि राज्य के लोगों ने विशेष दर्जा समाप्त किए जाने और राज्य को दो हिस्से में बांटे जाने पर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता दिया है और पार्टी इन भावनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकती है।

रविवार को नेकां के 15 सदस्यीय शिष्टमंडल को पहली बार पार्टी अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मिलने की अनुमति दी गयी थी। प्रवक्ता ने कहा, "बंदी बनाए गए नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल को यह स्पष्ट कर दिया गया था कि कोई भी राजनीतिक प्रक्रिया तब तक नहीं हो सकती है जब तक कि भारत सरकार द्वारा सीधे कुछ कार्रवाई नहीं की जाती है।"

राज्य में प्रखंड विकास परिषद् (बीडीसी) के चुनाव 24 अक्टूबर को होने हैं और नेकां ने कहा है कि अगर उसके नेताओं को हिरासत में रखा जाता है तो वह इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि नेकां नेताओं द्वारा रखी गई मांगों में झूठे आधार" पर गिरफ्तार सभी राजनीतिक बंदियों, व्यापारियों, नागरिक समाज के सदस्यों की रिहाई की मांग शामिल है। उन्होंने सभी छात्रों और बच्चों को रिहा करने की मांग की, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और विभिन्न जेलों या पुलिस स्टेशनों में हिरासत में रखा गया है। 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है