लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में दुब्बाक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:17 IST

Open in App

हैदराबाद, दो नवंबर तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले उपचुनाव के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यहां भाजपा के उम्मीदवार के पास से नकदी जब्त किये जाने के आरोप को लेकर सत्ताधारी टीआरएस और विपक्षी भाजपा ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे।

हैदराबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर दुब्बाक (सिद्दीपेट जिले में) में 315 मतदान केंद्रों पर मंगलवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच मतदान होगा और कड़ी सुरक्षा के साथ ही प्रशासन ने कोविड-19 से जुड़े तमाम दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिये भी प्रबंध किये हैं।

इस सीट पर 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है।

टीआरएस के मौजूदा विधायक सोलीपेटा रामलिंगा रेड्डी का इस साल अगस्त में बीमारी के बाद निधन हो गया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई। टीआरएस ने उनकी पत्नी सोलीपेटा सुजाता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को सहानुभूति वोट सुजाता के पक्ष में आने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने इस सीट से उपचुनाव से ठीक पहले टीआरएस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए चेरुकु श्रीनिवास रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने एम रघुनंदन राव पर उपचुनाव में दांव लगाया है जो इस सीट से पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का फायदा मिलने की उम्मीद है।

दुब्बाक विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,98,756 मतदाता है जिनमें से 1,00,778 महिलाएं और 97,978 पुरुष मतदाता हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है