लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना टीकाकरण की सभी तैयारियां पुख्ता : मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:25 IST

Open in App

जयपुर, नौ जनवरी राजस्थाान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रस्तावित टीकाकरण की पुख्ता तैयारियां कर ली हैं।

केन्द्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के साथ वीडियो क्रॉन्फेंस में आर्य ने बताया कि राजस्थान में टीकाकरण की सभी तैयारियां जारी हैं, जिसके तहत प‍हले चरण में दो जनवरी को सात जिलों के 18 केंद्रों पर तथा दूसरे चरण में आठ जनवरी को सभी जिलों के 102 स्थलों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया।

केन्द्रीय कैबिनेट सचिव गौबा ने वीडियो क्रॉन्फेंस के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से उनके राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति व टीकाकरण से पहले की जाने वाली सभी तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव आर्य ने कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य कर्मियों और महामारी के खिलाफ अग्रिम मार्चे पर कार्यरत कर्मियो को सबसे पहले टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बैठक में सुझाव दिया कि पंचायती राज के कर्मिकों ने भी कोरोना काल में जमीनी स्तर पर आगे आकर सभी जगह अच्छा काम किया है, इसलिए उन्हें भी अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों में शामिल करते हुए टीकाकरण में शामिल किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां