लाइव न्यूज़ :

गोवा में सभी राजनीतिक दलों का भाजपा के साथ साठगांठ : तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा का आरोप

By भाषा | Updated: November 27, 2021 15:31 IST

Open in App

पणजी, 27 नवंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि गोवा में सभी दलों के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साठगांठ है और उन्होंने कांग्रेस पर इतने वर्षों में कुछ नहीं करने का आरोप भी लगाया।

मोइत्रा ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की निंदा की और कहा कि उनकी पार्टी को पश्चिम बंगाल में खारिज कर दिया गया, इसलिए वह गोवा में तृणमूल को निशाना बना रहे हैं।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल ने भाजपा शासित गोवा में कुछ ही महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘गोवा में सभी पार्टियों की भाजपा से साठगांठ है। लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए इतने सालों में कुछ नहीं किया।’’

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से तृणमूल की लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘(कांग्रेस के वरिष्ठ नेता) पी चिदंबरम के एक दिन यहां आने और सड़क पर चलने से कुछ नहीं होने वाला है। मैं यहां हर दिन मौजूद हूं। चिदंबरम यहां एक दिन के लिए आते हैं और चले जाते हैं।’’

वह राज्य में हाल में निकाली गई मुद्रास्फीति के खिलाफ कांग्रेस की रैली का जिक्र कर रही थीं, जिसमें गोवा के लिए कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक चिदंबरम ने हिस्सा लिया था।

मोइत्रा ने गोवा में तीन मुद्दों पर बात की - मोल्लेम वन क्षेत्र में तीन रैखिक परियोजनाओं के लिए पर्यावरण का विनाश, कला अकादमी परियोजना का नवीनीकरण और पुराने गोवा के पुरातात्विक रूप से संरक्षित क्षेत्र में अवैध संरचना।

उन्होंने कहा कि गोवा में सभी राजनीतिक दलों ने इन मुद्दों पर कुछ नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस हर मुद्दे को उठाती है, लेकिन हमने उनसे लगातार सवाल-जवाब करते नहीं देखा है।’’ मोइत्रा ने कहा कि तृणमूल यहां भाजपा से लगातार सवाल करने और उस पर दबाव बनाने के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल इन मुद्दों को संसद में उठाएगी।’’

पश्चिम बंगाल में तृणमूल के शासन के खिलाफ नड्डा के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर मोइत्रा ने पूछा, ‘‘जेपी नड्डा जी हैं कौन? ... वह किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं, हम उन पर टिप्पणी क्यों करें?’’ नड्डा ने अपने हालिया गोवा दौरे के दौरान आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है।

मोइत्रा ने कहा, ‘‘नड्डा बंगाल गए और आरोप लगाए। लेकिन क्या हुआ? बंगाल के लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया। अब, वह बंगाल नहीं जा सकते, इसलिए वह गोवा में टिप्पणी कर रहे हैं। तो मैं किसी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी क्यों करूं? मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव