लाइव न्यूज़ :

पलामू में बाहर से आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच होगी:आयुक्त

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:49 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 20 मई पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने आज निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों को कोरोना वायरस जांच के बिना क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति न दी जाये और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेवजह लोगों की आवाजाही पर सख्ती बरती जाये।

पलामू प्रमंडल के दो शीर्ष अधिकारियों-- प्रमंडल आयुक्त जटाशंकर चौधरी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजकुमार लकङा ने संयुक्त रुप से बिहार से सटे पलामू जिले के हरिहरगंज और हुसैनाबाद में अंतरराज्यीय सीमा में आवागमन एवं कोविड-19 के प्रति व्यावहारिक धरातल पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का स्वयं जायजा लिया तथा उपर्युक्त निर्देश अधिकारियों को दिये।

प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बिहार के सीमावर्ती जिले औरंगाबाद के रास्ते झारखंड के पलामू जिले में हरिहरगंज एवं हुसैनाबाद के मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बडे़ वाहनों की आवाजाही होती है लेकिन उन गाड़ियों से पलामू क्षेत्र में आने जाने वालों की आवश्यक कोविड जांच नहीं हो रही है जिसे देखते हुए उन्होंने आज संबद्ध अधिकारियों को सख्ती से जांच करने और कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश दिये।

चौधरी ने बताया कि सीमा स्थल के समीप ही कोविड-19 की जांच के प्रबंध किए गए हैं। विशेष कर हरिहरगंज और हुसैनाबाद प्रखण्ड के दंगवार में, जहां से दूसरे राज्यों के लोग प्रवेश करते हैं, कोविड जांच की व्यवस्था की गयी है।

आयुक्त ने बताया कि पलामू जिले के अतिरिक्त गढ़वा एवं लातेहार जिले के भी सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड-19 की जांच में सख्ती बरती जा रही है । बगैर कोविड जांच के पलामू प्रमंडल में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि वाहन एवं कोविड-19 की जांच पङताल में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कारवाई किए जाने के निर्देश तीनों जिलों के उपायुक्तों को दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले के उपायुक्त राजेश पाठक, लातेहार के जिला उपायुक्त अबू इमरान और पलामू जिले के उपायुक्त शशिरंजन के बीच बेहतर समन्वय का नतीजा है कि, अबतक सीमावर्ती क्षेत्रों से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन