लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में जून के अंत तक 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण हो जाएगा: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में जून के अंत तक 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का कोविड-19 टीकाकरण हो जाएगा।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सिंह को सूचित किया गया कि 21 जून से शुरू होने जा रही केंद्र की देशव्यापी 'सभी के लिए नि:शुल्क टीका' योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में 18 से 44 आयु वर्ग के 30 फीसदी से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जाएगी।

बयान के मुताबिक, कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू के सचिवालय में केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे चली बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के टीकाकरण अभियान की समीक्षा की।

उन्होंने अब तक केंद्र शासित प्रदेश में टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति का मूल्यांकन किया। साथ ही सोमवार से शुरू होने जा रहे केंद्र के देशव्यापी 'सभी के लिए नि:शुल्क टीका' अभियान के क्रियान्वयन संबंधी योजना पर भी चर्चा की।

मंत्री को अवगत कराया गया कि जम्मू-कश्मीर में 45 साल एवं उससे अधिक आयु वर्ग के 76 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका है और जून के अंत तक इस आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को टीके की खुराक दे दी जाएगी। साथ ही सूचित किया गया कि 18 से 44 आयु वर्ग के 50 फीसदी लाभार्थियों को जुलाई के अंत तक टीका लगाने के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया