लाइव न्यूज़ :

वायनाड जिले में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक मिली

By भाषा | Updated: August 16, 2021 14:40 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 अगस्त वायनाड केरल का पहला जिला बन गया है जहां 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की जो जिले में 18 साल के ऊपर की आबादी के टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल थे।

जॉर्ज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ केरल के वायनाड जिले ने 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक दे दी है। वायनाड जिले की विशेषता यह है कि यहां आदिवासी आबादी अधिक है और मैं उन सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सराहना करती हूं जो टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल थे और अब भी हरसंभव तरीके से इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं।”

यह उपलब्धि दक्षिणी राज्य में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने सोमवार को यहां पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के दौरे से पहली हासिल हुई है।

उन्होंने कहा, “सरकार ने दूरस्थ आदिवासी बस्तियों में जाने के लिए 28 चल टीमें बनाईं थी। ये टीमें बिस्तर पर पड़े 636 मरीजों के घर भी गईं और टीके लगाए।”

राज्य सरकार ने वायनाड जिले में 2,13,311 (31.67 प्रतिशत) व्यक्तियों को टीके की दूसरी खुराक भी दी है।

मंत्री ने कहा कि जिले ने इससे पहले 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीके की पहली खुराक देने का काम पूरा कर लिया था और रविवार को उन्होंने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को पहली खुराक देने का काम पूरा कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा