लाइव न्यूज़ :

एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं: सरकार

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 से रोकथाम के लिए टीका लगवा सकेंगे।

सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी।

अगले महीने से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत टीका निर्माता अपनी केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं (सीडीएल) से हर महीने जारी खुराकों की 50 प्रतिशत आपूर्ति केंद्र सरकार को देंगे और बाकी 50 प्रतिशत आपूर्ति को वे राज्य सरकारों को तथा खुले बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार टीका उत्पादकों को राज्य सरकारों को और खुले बाजार में उपलब्ध होने वाली 50 प्रतिशत आपूर्ति की कीमत एक मई, 2021 से पहले घोषित करनी होगी।

इसी मूल्य के आधार पर राज्य सरकारें, निजी अस्पताल, औद्योगिक प्रतिष्ठान आदि पक्ष टीका निर्माताओं से टीकों की खुराक खरीद सकेंगे।

निजी अस्पतालों को केंद्र सरकार के माध्यम से आने वाली खुराकों के अतिरिक्त 50 प्रतिशत आपूर्ति से ही विशेष रूप से अपनी टीकों की खेप खरीदनी होगी।

बयान के अनुसार निजी टीका उत्पादकों को अपने स्व-निर्धारित मूल्य को पारदर्शिता के साथ घोषित करना होगा और इस माध्यम से सभी वयस्क (18 साल से अधिक उम्र के लोग) टीका लगाने के लिए पात्र हो जाएंगे।

स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर रहकर काम करने वाले लोगों और 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण पहले की तरह सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने की अनुमति देने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया।

बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार इस बात के लिए एक साल से अधिक समय से कड़ी मेहनत कर रही है कि कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक भारतीयों को टीके लग सके। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व में रिकॉर्ड रफ्तार से लोगों का टीकाकरण हो रहा है और हम इसे और अधिक रफ्तार से जारी रखेंगे।’’

सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 12,38,52,566 लोगों को टीकों की खुराक लग चुकी है।

समस्त टीकाकरण ‘राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम’ की उदारीकृत और त्वरित चरण-3 की रणनीति के तहत किया जाएगा। कोविन प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण जैसे सभी प्रोटोकॉलों का भी पालन करना होगा। सभी टीकाकरण केंद्रों में टीकों के भंडार और प्रति खुराक का मूल्य भी वास्तविक समय के आधार पर बताना होगा।

बयान में कहा गया, ‘‘भारत सरकार उपयोग के लिए पूरी तरह तैयार आयातित टीकों को केंद्र सरकार के चैनल से इतर पूरी तरह इस्तेमाल की अनुमति देगी।’’

रणनीति की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?