लाइव न्यूज़ :

बिहार में जाति आधारित जनगणना पर निर्णय लेने के लिये जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी: नीतीश

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:50 IST

Open in App

पटना, 19 नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने पर फैसला लेने के लिए जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।

कुमार ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया था कि राज्य आधारित जनगणना करने का विकल्प खुला है।

उन्होंने कहा, ''हम (सभी दल) जल्द ही इस मामले पर चर्चा करेंगे। इस कवायद पर सर्वसम्मति से निर्णय लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। कोई भी निर्णय सर्वसम्मति से ही लिया जाएगा।''

केंद्र ने सितंबर में उच्चतम न्यायालय को एक हलफनामे में बताया था कि पिछड़ा वर्ग की जाति जनगणना प्रशासनिक रूप से कठिन और दुष्कर है ।

इससे पहले, बिहार के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में कुमार ने जाति जनगणना में ओबीसी को शामिल करने को लेकर दबाव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने हाल में कहा था कि किसान आंदोलन की तरह जाति आधारित जनगणना के लिए देशव्यापी आंदोलन करने की आवश्यकता है। इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कुमार ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि उन्होंने (लालू प्रसाद) क्या कहा है। लेकिन जल्द ही फैसला लिया जाएगा। बिहार में जाति आधारित जनगणना की इस मांग पर राजद समेत सभी राजनीतिक दलों के नेता एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?