लाइव न्यूज़ :

सर्वदलीय बैठक: तृणमूल कांग्रेस ने तीन चरणों के मतदान एकसाथ जोड़ने की मांग की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:34 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अप्रैल पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में कोविड-19 की खतरनाक स्थिति को देखते हुए शनिवार को पांचवें दौर के मतदान के बाद विधानसभा चुनाव के अंतिम तीन चरणों को एकसाथ जोड़ने की शुक्रवार को मांग की।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले दिनों शेष चरणों के लिए मतदान एक ही बार में कराने का सुझाव दिये जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब के साथ एक बैठक में अंतिम तीन चरणों के मतदान एकसाथ कराने की मांग की।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के अंतिम तीन चरण एकसाथ कराने की संभावना से बृहस्पतिवार को इनकार किया था और कहा था कि ‘‘चरणों को आपस में जोड़ने की कोई योजना नहीं है।’’

सीईओ द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से बाहर निकलते हुए चटर्जी ने कहा कि लोगों का जीवन बचाने और उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय देते हुए कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के वास्ते चुनाव आयोग द्वारा एक संतुलन बनाया जाना चाहिए।

चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आयोग को बताया है कि कोविड-19 स्थिति के बीच लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए, अंतिम तीन चरणों को यह सुनिश्चित करते हुए एकसाथ जोड़ देना चाहिए कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बरकरार रखा जाए।’’

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और आम जनता सहित सभी हितधारकों की कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने में भूमिका है।

294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा के लिए आठ चरण के विधानसभा चुनावों का पांचवा चरण शनिवार को निर्धारित है और अगले तीन चरण 22, 26 और 29 अप्रैल को होंगे।

अंतिम तीन चरणों में कुल 114 सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव लड़ने वाले विभिन्न दलों के कम से कम पांच उम्मीदवार कोविड-19 संक्रमित मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन