लाइव न्यूज़ :

हाथरस सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में सभी पक्षकारों ने देखी वीडियो क्लिप

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:48 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जनवरी इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने हाथरस में एक दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म और मौत के मामले में पूर्व में उपलब्‍ध कराई गई ऑडियो और वीडियो क्लिप देखी।

अपर महाधिवक्‍ता वीके शाही ने यह जानकारी दी।

अदालत ने पिछले वर्ष 16 दिसंबर को सुनवाई के दौरान ही शनिवार की तारीख नियत करते हुए सभी पक्षकारों को ये क्लिपिंग देखने को कहा था।

आदेश के अनुपालन में याची की ओर से वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता जेएन माथुर, राज्‍य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्‍ता वीके शाही, गृह सचिव तरुण गाबा, हाथरस के तत्‍कालीन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, युवती के भाई एवं भाभी व उनकी वकील सीमा कुशवाहा भी उपस्थित थीं।

पीठ के दोनों न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति राजन राय और न्‍यायमूर्ति जसप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

ऑडियो और वीडियो क्लिप देखने के दौरान किसी को उस पर प्रतिक्रिया देने की इजाज़त नहीं थी। सभी से कहा गया था कि यदि वे चाहें तो अपनी अपनी टिप्पणियां लिख लें और पूर्व आदेश के अनुपालन में वे अपना जो भी पक्ष रखना चाहते हैं वह 27 जनवरी को सुनवायी के दौरान रख सकते हैं।

अदालत ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया था। कई बार इस मामले में सुनवाई हो चुकी है। पहली सुनवाई के बाद ही अदालत ने मीडिया से हाथरस के बारे जो ख़बरें चलायी गयी थीं उनकी क्लिपिंग जमा करने का आदेश दिया था। इसके बाद विभिन्न मीडिया चैनलों व अखबारों ने ऑडियो और वीडियो क्लिप अदालत में जमा कराई थीं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 14 सितंबर को कथित सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती की दिल्ली के अस्पताल में 29 सितंबर को मौत हो गयी थी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की, जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर