लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सहित सभी दलों के पास सहयोग के लिए जाएंगे: चंपत राय

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:59 IST

Open in App

प्रयागराज, 22 दिसंबर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में सभी की सहभागिता के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता कांग्रेस सहित सभी दलों के पास जाएंगे।

यहां विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि 15 जनवरी, 2021 से शुरू हो रहे समर्पण अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता देश के पांच लाख से अधिक गांवों और लगभग 12 करोड़ 25 लाख घरों में जाएंगे।

यह पूछे जाने पर क्या विहिप के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास भी सहयोग मांगने जाएंगे, चंपत राय ने कहा, “हमने अपने कार्यकर्ताओं के लिए कोई विभाजन रेखा नहीं खींच रखी है। हम सभी के पास जाएंगे और समय लेकर जाएंगे।”

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा, “हमने कार्यकर्ताओं को यहां तक कहा है कि यदि कोई मुस्लिम समाज का व्यक्ति कहता है कि वह भी योगदान करना चाहता है तो हम इज्जत के साथ उसका सहयोग लेंगे। इससे पहले एक मुस्लिम व्यक्ति ने विहिप के दिल्ली कार्यालय में 2 लाख रुपये का चेक दिया है। अगर मैं सूची मंगवाऊं तो यह संख्या शायद पांच हो जाएगी।”

उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूमि पूजन कार्यक्रम में तीन मुस्लिमों को आमंत्रित किया गया था.. तीन में से दो लोग आए थे। तीसरे इसलिए नहीं क्योंकि उनका घर 250 किलोमीटर दूर था।

चंपत राय ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान होगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से सामाजिक जनसंपर्क अभियान है। उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी मशीनरी का उपयोग नहीं होगा और सरकार से जुड़े व्यक्ति भागीदारी करेंगे, सरकार नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?