लाइव न्यूज़ :

भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए: माकपा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 01:31 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव सूर्यकान्त मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अच्छा होगा कि यदि तृणमूल कांग्रेस समेत देश के सारे विपक्षी दल राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए एक साथ आएं क्योंकि “जब हम उसे (भाजपा) दिल्ली से बाहर खदेड़ देंगे तब हमारी लड़ाई आगे बढ़ेगी।”

वाम नेता ने कहा कि हालांकि, वामपंथी दल पश्चिम बंगाल में ममता की पार्टी और भाजपा दोनों को चुनौती देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के एक वर्ग ने भाजपा और तृणमूल को अपने प्रमुख विरोधियों के रूप में एक ही खांचे में रखा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के लिए “बीजेमूल” शब्द गढ़ा गया था लेकिन इसे जनता ने स्वीकार नहीं किया।

वह यहां भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन के संस्थापकों में एक मुजफ्फर अहमद की 133 वीं जयंती समारोह के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल