लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर आल अधिकारियों की बैठक

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:55 IST

Open in App

जयपुर, आठ दिसंबर राज्य के चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रस्तावित चुनाव के संबंध में बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

मेहरा ने अधिकारियों को स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एक बयान के अनुसार बैठक में आम चुनाव में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने एवं मतदान तथा मतगणना कार्य के लिए पुलिस बल के नियोजन के लिए विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।

आयुक्त ने कहा कि आयोग स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए संकल्पबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के बारां, कोटा, श्रीगंगानगर और करौली जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के लिये 12 दिसंबर , दूसरे चरण के लिए 15 दिसंबर और तीसरे चरण के लिए 18 दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा और मतगणना 21 दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos