लाइव न्यूज़ :

सभी नगर निकायों को स्वच्छता का इंदौर मॉडल अपनाने को कहा जाएगा : पर्यावरण मंत्री

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:03 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 दिसंबर लगातार चार बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीत चुके इंदौर में साफ-सफाई के नवाचारी इंतजामों की केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को जमकर सराहना की।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के सभी नगर निकायों को स्वच्छता का इंदौर मॉडल अपनाने को कहा जाएगा ताकि वे भी कामयाबी की इस कहानी को दोहरा सकें।

एक दिवसीय निजी यात्रा पर यहां पहुंचे जावड़ेकर ने स्वच्छता के नवाचारों को लेकर स्थानीय प्रशासन का प्रस्तुतिकरण देखा। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "पिछले पांच-छह साल में इंदौर ने स्वच्छता की नयी कीर्ति गाथा लिखी है।"

उन्होंने कहा, "देश में कोविड-19 का खतरा धीरे-धीरे कम हो रहा है। हम सभी शहरों के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित करेंगे और नगर निगमों से कहेंगे कि वे स्वच्छता के इंदौर मॉडल को अपनाएं व इसकी सफलता को दोहराएं।"

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर की सिलसिलेवार सफलता का श्रेय सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के साथ ही सभी दलों के राजनेताओं, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के सतत कोशिशों की बदौलत इंदौर, देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।

इंदौर, वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षणों में देश भर में अव्वल रहा है। वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में जीत के इस सिलसिले को कायम रखने की कवायद में जुटे इंदौर नगर निगम (आईएमसी) ने "इंदौर लगाएगा स्वच्छता का पंच" का नारा दिया है।

आईएमसी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में हर रोज तकरीबन 1,200 टन कचरे का अलग-अलग तरीकों से सुरक्षित निपटारा करने की क्षमता विकसित की गयी है। इसमें 550 टन गीला कचरा और 650 टन सूखा कचरा शामिल है।

उन्होंने बताया कि गीले और सूखे कचरे के प्रसंस्करण से आईएमसी को वित्त वर्ष 2019-20 में करीब छह करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित