लाइव न्यूज़ :

कोविड, बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिये सभी मंत्री जिलों का दौरा करेंगे : कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार अगस्त कर्नाटक में बुधवार को मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया कि सभी मंत्री कोविड-19 और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिये उन जिलों का दौरा करेंगे जिनकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। प्रदेश सरकार में आज ही 29 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “मंत्रिपरिषद के आज हुए विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि कोविड और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिये मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाए। कल इस आशय का आदेश जारी हो जाएगा।”

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के प्रबंधन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिये मंत्री तत्काल जिलों में जाएंगे तथा राहत के लिए अतिरिक्त सहायता की जरूरतों पर रिपोर्ट देंगे।

बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन एक सदस्यीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों के बंटवारे के तत्काल बाद मंत्रिमंडल ने कोविड-19 कार्यबल को पुनर्गठित करने का फैसला किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि एसटीपी (जनजातीय उप-योजना) कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन के लिये अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिये विशेष सचिवालय बनाने का भी फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा, “अनुसूचित समुदाय की यह मांग काफी समय से लंबित थी।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी में विभिन्न विभागों में महिला सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों को लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी घोषणा 2021-22 के बजट में की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू