लाइव न्यूज़ :

कोविड, बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिये सभी मंत्री जिलों का दौरा करेंगे : कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार अगस्त कर्नाटक में बुधवार को मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया कि सभी मंत्री कोविड-19 और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिये उन जिलों का दौरा करेंगे, जिनकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। मंत्रिपरिषद में 29 नए सदस्यों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “मंत्रिपरिषद के आज हुए विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि कोविड और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिये मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाए। इस आशय का आदेश जारी कर दिया जाएगा।”

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के प्रबंधन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिये मंत्री तत्काल जिलों में जाएंगे तथा राहत के लिए अतिरिक्त सहायता की जरूरतों पर रिपोर्ट देंगे।

बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन एक सदस्यीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों के बंटवारे के तत्काल बाद मंत्रिमंडल ने कोविड-19 कार्यबल को पुनर्गठित करने का फैसला किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि एसटीपी (जनजातीय उप-योजना) कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन के लिये अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिये विशेष सचिवालय बनाने का भी फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा, “अनुसूचित समुदाय की यह मांग काफी समय से लंबित थी।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी में विभिन्न विभागों में महिला सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों को लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी घोषणा 2021-22 के बजट में की गई थी।

बाद में, शाम में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को जिलों का आवंटन करने का एक आदेश जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट