लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य अब अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हो सकते हैं : भारत

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी भारत ने शुक्रवार को कहा कि अब संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में शामिल हो सकते हैं जिनमें उष्ण कटिबंध क्षेत्र के बाहर स्थित देश भी शामिल हैं ।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि आईएसए के समझौता ढांचा में एक संशोधन के हाल ही में प्रभाव में आने के कारण ऐसा हुआ है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटिबंधों के बाहर भी अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की सदस्यता को सार्वभौम बनाने की दृष्टि को साकार करते हुए आईएसए के पहली महासभा की बैठक में 3 अक्तूबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के लिये सदस्यता के दायरे में विस्तार करने के लिये समझौता ढांचा में संशोधन को मंजूरी दी गई थी ।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि आईएसए के जरूरी संख्या में सदस्य देशों से जरूरी मंजूरी/स्वीकार्यता प्राप्त होने के बाद समझौता ढांचे में यह संशोधन 8 जनवरी 2021 से प्रभाव में आया ।

इसके बाद अब संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में शामिल हो सकते हैं जिनमें उष्ण कटिबंध क्षेत्र के बाहर स्थित देश भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे