लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम आर शाह के स्टाफ के सभी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम आर शाह ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके आधिकारिक आवास पर स्टाफ के सभी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और ''हालात भयावह हो रहे हैं।''

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में शामिल रहे न्यायमूर्ति शाह ने इस बात की जानकारी दी और दोपहर के भोजन के निर्धारित समय से पहले ही उठ गए।

दो बजे जब पीठ दोबारा बैठी तो न्यायमूर्ति से उनके आवास पर लोगों के हालचाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''भगवान का शुक्र है कि मैं ठीक हूं। मैं पूरी तरह ठीक हूं। हां, हालात भयावह होते जा रहे हैं।''

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने, जिन मामलों की सुनवाई चल रही थी, उन्हें छोड़कर अन्य मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी और कहा कि चूंकि शाह अपने आवास पर चीजों को संभालने में व्यस्त हैं, लिहाजा न्यायालय एक मामले पर सुनवाई करेगी। इसके बाद पीठ पूरे दिन के लिये उठ गई।

न्यायमूर्ति शाह ने जब इसकी जानकारी दी तो अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी ने कहा कि अदालत को इस परिस्थिति में समय लेना चाहिये।

बीते कुछ दिन में उच्चतम न्यायालय के 40 से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां