लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण नियंत्रण के लिए जीआरएपी समेत सभी उपाय अपनाए जाएंगे: गोपाल राय

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के सभी उपायों को लागू करेगी और जरूरत पड़ने पर 'ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' (जीआरएपी) के तहत भी कदम उठाएगी।

जीआरएपी, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर के आधार पर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए जाने वाले आपातकालीन उपाय हैं।

राय ने केंद्र से राज्यों से बात करने और पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने का भी आग्रह किया।

वह चंदगी राम अखाड़े में एक कार्यक्रम को संबाधित कर रहे थे, जहां सभी विधायक ''रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ'' अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एकत्र हुए थे।

इसके बाद, 25 अक्टूबर को दिल्ली के पार्षद बाराखंभा रोड पर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।

राय ने संवाददाताओं से कहा, ''बारिश के कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर नीचे आ गया था क्योंकि पड़ोसी क्षेत्रों में पराली जलाना बंद कर दिया गया था। हालांकि, मौसम सामान्य होने के बाद पराली जलाने के मामले बढ़ेंगे। हम दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं और लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियान चला रहे हैं।''

मंत्री ने कहा कि वे दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के वैज्ञानिकों और उप जिलाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक करेंगे, जिसमें चर्चा की जाएगी कि कैसे मिलकर इसे व्यापक अभियान बनाया जा सकता है?

उन्होंने कहा, '' इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए मोहल्ला स्तर तक ले जाया जाएगा। कल की बैठक में होने वाले निर्णय के अनुसार, हम अभियान को गति देंगे।''

राय ने कहा कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक मौजूद हैं लेकिन अन्य दल के विधायक नहीं आए। सभी को कार्यक्रम के बारे में सूचित किया गया था।

राय ने जोर देकर कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा, ''अगर जरूरत पड़ी तो हम जीआरएपी लाएंगे। दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जो भी करना होगा, हम करेंगे। लेकिन, मैं केंद्र से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि पराली जलाने पर रोक लगाने की दिशा में काम करें। अन्यथा, दिल्लीवासियों को अनेक प्रयासों के बावजूद पराली जलाने के चलते होने वाले प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह