लाइव न्यूज़ :

एनसीआर के सारे प्रमुख शहर शनिवार को ‘डार्क रेड जोन’ में पहुंचे

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:43 IST

Open in App

नोएडा, छह नवंबर दीपावली के अवसर पर जमकर की गई आतिशबाजी के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खराब हो गई है और एनसीआर के सारे प्रमुख शहर शनिवार को ‘डार्क रेड जोन’ में पहुंच गए।

प्रदूषण मापक ऐप ‘समीर’ के अनुसार शनिवार को गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 466 दर्ज किया गया जबकि ग्रेटर नोएडा में 414, नोएडा में 461, फरीदाबाद में 449, दिल्ली में 437, बल्लभगढ़ में 431 और गुरुग्राम में 456 दर्ज किया गया।

इसके अलावा बागपत में एक्यूआई 445, बहादुरगढ़ में 388, बुलंदशहर में 433, हापुड़ में 445 मेरठ में 438 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दीपावली के अवसर पर प्रतिबंध के बावजूद हुई आतिशबाजी के चलते पिछले कुछ दिनों में एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खराब हो गई है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों में दम फूलने, आंखों में जलन होने, दमा और टीबी के मरीजों की हालत बिगड़ने जैसी शिकायतें सामने आई हैं। सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां