लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन और त्योहारों में यूपी पुलिस स्टाफ को रहना होगा मुस्तैद, 18 अक्टूबर तक नहीं मिल सकती है कोई छुट्टी

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 11, 2021 15:22 IST

यूपी में किसान आंदोलन और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस वालों को कोई राहत नहीं दी गई है । यूपी में पुलिस के किसी स्टाफ को 18 अक्टूबर तक कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी ।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में 18 अक्टूबर तक पुलिस की छुट्टी रद्दअपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने जारी किया आदेश केवल अपरिहार्य कारणों से ले सकते हैं छुट्टी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने आगामी त्योहारों और किसानों के विरोध विशेषकर लखीमपुर खीरी हिंसा के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द कर दिए हैं । यूपी पुलिस के लिए 18 अक्टूबर तक छुट्टी नहीं होगी । अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया  है।

एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि  "संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आगामी त्योहारों और प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने 18 अक्टूबर तक कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द कर दिए हैं । इस अवधि के दौरान केवल अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय से छुट्टी की अनुमति दी जाएगी । इस आदेश के साथ तत्काल प्रभाव प्रभावी होगा । "

चूंकि नवरात्रि का त्योहार हमारे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में रामलीला का मंचन किया जा रहा है, इसलिए धार्मिक स्थलों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ होने की संभावना है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा को देखते हुए किसानों का विरोध भी जोरों पर है, जहां चार किसान प्रदर्शनकारियों और एक पत्रकार समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी  तो ऐेसे में यूपी में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की छुट्टियां रद्द की गई है । 

इस बीच, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किसानों को 12 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में 'अंतिम अरदास' में शामिल होने के लिए कहा है । किसान संघ ने 12 अक्टूबर की शाम को कैंडल मार्च निकालने का भी आह्वान किया है। किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाजपा सरकार का पुतला दहन भी शामिल है। किसान 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे देश में "रेल रोको" विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी