लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 18 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:40 IST

Open in App

लखनऊ, 11 अक्टूबर निर्धारित त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा तय किये गये कार्यक्रमों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 18 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दी हैं।

सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को जारी एक आदेश में कहा, “एसकेएम के कार्यक्रमों और त्योहारों के कारण 18 अक्टूबर तक के सभी अवकाश रद्द किए जा रहे हैं।” आदेश में कहा गया, ‘किसी अपरिहार्य स्थिति में पुलिस मुख्यालय अवकाश की स्वीकृति/अनुमति देगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।’

राज्य में जहां दुर्गा पूजा और रामलीला चल रही है और 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा, वहीं एसकेएम ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए चार किसानों के लिए मंगलवार को ‘अंतिम अरदास’ की तैयारी है। एसकेएम ने 18 अक्टूबर को 'रेल रोको' कार्यक्रम की भी घोषणा की है। इसके अलावा राजनीतिक दल राज्य में 2022 के चुनावों के लिए अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए यात्राएं शुरू कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां मंगलवार को कानपुर से ‘समाजवादी विजय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव भी उसी दिन मथुरा से यात्रा शुरू कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए