लाइव न्यूज़ :

आईपीएल के सभी मैच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित : केंद्र ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बुधवार को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी मैचों को टाल दिया गया है और इसलिए राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित खेलों को रोकने संबंधी याचिका में अब कुछ बचता नहीं है।

आईपीएल मैचों के स्थगन की जानकारी सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ को दी।

अदालत ने याचिकाकर्ता की ओर से किसी के पेश नहीं होने के कारण मामले को 19 मई तक के लिए स्थगित कर दिया।

यह याचिका, वकील, करण एस ठकराल ने दायर की है जिन्होंने दलील दी कि दिल्ली में ऐसे वक्त में आईपीएल मैच कराना जब शहर ऑक्सीजन, बिस्तरों और आवश्यक दवाओं की कमी से जूझ रहा है और लोग अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं, “अनुचित एवं अन्यायपूर्ण” है।

उन्होंने अपील की थी कि मौजूदा परिस्थितियों में आईपीएल खेलों को दिल्ली में रद्द कर दिया जाए और स्टेडियम को कोविड देखभाल केंद्र के तौर पर प्रयोग किया जाएगा।

आईपीएल का एक मैच पहले ही 28 अप्रैल को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में हो चुका है और आखिरी मैच आठ मई को होना था।

याचिका में कहा गया, “एक तरफ, लोग अस्पतालों में बिस्तरों की कमी की वजह से मर रहे हैं और अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार के लिए कतार में प्रतीक्षा करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ, संसाधनों केआई सर्वोत्कृष्ट प्रयोग की बजाय, प्रतिवादियों ने आईपीएल के आयोजन को उचित ठहराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos