लाइव न्यूज़ :

गोवा आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच की जाएगी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:02 IST

Open in App

पणजी, 30 दिसंबर गोवा सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि ''गैर-उच्च जोखिम'' वाले देशों से आने वाले यात्रियों समेत सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की राज्य के एकमात्र हवाई अड्डे पर आगमन के बाद कोविड-19 जांच की जाएगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने ट्विटर पर कहा कि कोविड ​​​​-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, राज्य सरकार ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है।

राणे ने ट्वीट किया, “बढ़ते मामलों को देखते हुए और गोवा सरकार द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, हम उच्च जोखिम वाले देशों के साथ-साथ गैर-उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच करेंगे।”

मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''इससे पहले, हमने गैर-जोखिम वाले देशों से आने वाले केवल 2% यात्रियों की जांच की थी। हालांकि, अब गोवा सरकार ने जनहित में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच करने का निर्णय लिया है।''

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने अगली समीक्षा तक रैपिड आरटी-पीसीआर परीक्षण के शुल्क को 1,500 रुपये तक सीमित करने को मंजूरी दे दी है।

गोवा ने अब तक ओमीक्रोन स्वरूप का एक मामला दर्ज किया है, जबकि राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ रही है।

बुधवार को, गोवा में कोविड-19 के 170 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 5.25 प्रतिशत रही, जबकि मंगलवार को यह 4.03 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह