लाइव न्यूज़ :

उप्र विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकेगी ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस

By भाषा | Updated: April 3, 2021 17:03 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अप्रैल ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी।

मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर बशीर अहमद खान ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ''मजबूती'' के साथ हिस्सा लेगी।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम मजलिस भाजपा के अलोकतांत्रिक और सांप्रदायिक राज को खत्म करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में यकीन रखने वाले राजनीतिक दलों से तालमेल भी करेगी।

खान ने आरोप लगाया कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का झूठा नारा देने वाली सत्तारूढ़ भाजपा की सरपरस्ती में अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के खिलाफ माहौल बनाकर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके दूरगामी परिणाम देश की कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सौहार्द के लिए घातक साबित होंगे।

खान ने मांग की कि संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध करने पर गिरफ्तार किये गये बेगुनाह लोगों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को फौरन रिहा किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा