लाइव न्यूज़ :

ऑल इंडिया किसान सभा ने कृषि प्रदर्शन के समर्थन की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:41 IST

Open in App

मुम्बई, 18 दिसंबर ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ वह भी जुड़ेगा।

आईकेएस के नेता अजीत नवाले और अशोक धवाले सेंटर, फोर इंडियन ट्रेड यूनिनस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डी एम ददार और सुनील मालुसारे ने नासिक में यह घोषणा की।

धवाले ने कहा, ‘‘ तीनों कानूनों का लक्ष्य उद्योगपतियों को किसानों की कीमत पर मुनाफा कमाने की अनुमति देना है। उनका विरोध करने के लिए हम 21 दिसंबर को नासिक से रवाना होंगे और प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। हजारों किसानों के हमसे जुड़ने की संभावना है।’’

हजारों किसान तीन सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। गतिरोध दूर करने के लिए केंद्र और चार किसान संगठनों के बीच पांच दौर की औपचारिक वार्ता हो चुकी है लेकिन किसान संगठन इन कानूनों को वापस लेन का मांग कर रहे हैं।

धवाले ने कहा कि एआईकेएस और संबद्ध संगठन विद्युत (संशोधन) विधेयक, 2020 का भी विरोध करेंगे और उन्होंने दावा किया कि यह इस क्षेत्र के निजीकरण के लिए है जिससे लोगों का बिजली बिल बढ़ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे