लाइव न्यूज़ :

आगामी मॉनसून में सभी स्वास्थ्य केंद्रों, ऑक्सीजन संयंत्रों को बेहतर तरीके से तैयार रखा जाए: गृह सचिव

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन तंत्र की समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को कोविड-19 महामारी के बीच आगामी मॉनसून सत्र में बेहतर तरीके से तैयार होने, सभी ऑक्सीजन संयंत्रों तथा स्वास्थ्य केंद्रों को भी व्यवस्थित रखने की सलाह दी।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार भल्ला ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन विभागों के सचिवों तथा राहत आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुए सालाना सम्मेलन में यह बात कही।

बयान के अनुसार, ‘‘बैठक प्रमुख रूप से दक्षिण-पश्चिम मॉनसनू 2021 के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करने के वास्ते आयोजित की गयी थी।’’

भल्ला ने उद्घाटन भाषण में साल भर 24 घंटे तैयारी रखने के लिहाज से क्षमता निर्माण करने की जरूरत पर जोर दिया।

बयान के अनुसार, ‘‘केंद्रीय गृह सचिव ने केंद्र और राज्य सरकारों के सभी संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 महामारी के बीच बेहतर तरीके से तैयार रहने को कहा ताकि बाढ़, चक्रवात और भूकंप आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके।’’

सम्मेलन में राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) द्वारा तैयार आपात प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डाटाबेस (एनडीईएम) के 4.0 संस्करण को जारी किया गया।

बयान के अनुसार, ‘‘पूर्वानुमान एजेंसियों की उसी समय चेतावनियों तथा देश में आपदा जोखिम को कम करने के लिए जिला स्तर तक इन चेतावनियों का प्रसार आपदा प्रबंधन अधिकारियों तक करने में यह बहुत उपयोगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग