लाइव न्यूज़ :

सभी हज यात्रियों को लगेगा कोरोना का टीका, की जा रही है व्यवस्था: नकवी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली/मुंबई, पांच जनवरी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि इस साल हज पर जाने वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, नकवी ने हज हाउस (मुंबई) में हज-2021 से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भारतीय हज कमेटी के अधिकारियों एवं ‘हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स’ के साथ चर्चा की।

इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘भारत से जाने वाले सभी हज यात्रियों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।’’

कोरोना के टीके को लेकर विपक्ष के कुछ नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए नकवी ने उन पर निशाना साधा और कहा कि कुछ निराश नेता भारत में निर्मित कोरोना वायरस टीके की प्रभावकारिता पर संशय जता रहे हैं।

नकवी की यह टिप्पणी कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा भारत बायोटेक के टीके की तीसरे चरण के ट्रायल के जारी रहने के दौरान ही इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने को लेकर उठाए गए सवालों के बाद आई है।

नकवी ने कहा कि कोरोना के टीके पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं जो कोरोना के संकट के समय लोगों की सेहत-सलामती के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों पर प्रश्न खड़ा करते रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संकट के समय आगे बढ़ कर "संकटमोचक" की भूमिका निभाई है। उनकी दूरदर्शिता, प्रभावी नेतृत्व का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत ने कोरोना के कहर के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है।’’

नकवी ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों ने “फतवे की दुकान” खोल रखी है और सब्जी की तरह “फतवे” बेचते हैं। इस तरह ये जो “फतवे के फर्ज़ी फेडरेशन हैं” ये हमेशा लोगों को गुमराह करने के लिए खड़े होते हैं।’’

हज-2021 के संदर्भ में नकवी ने कहा, ‘‘ हज यात्रियों के अनुमानित खर्च में भी कमी की गई है। अभी तक हज के लिए आवेदन करने वाले लोगों में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। बिना "मेहरम" (पुरुष रिश्तेदार) के 700 से अधिक महिलाओं ने हज 2021 पर जाने के लिए आवेदन किया है। हज 2020 के लिए 2100 से अधिक महिलाओं ने बिना "मेहरम" के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, ये महिलाएं इस बार हज पर जा सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग