लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नये स्वरूप के मद्देनजर सभी सरकारी विभाग हाई अलर्ट पर: सिसोदिया

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि कोविड-19 का एक नया स्वरूप आने के मद्देनजर सभी सरकारी विभाग हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने लोगों से भी अनावश्यक भीड़ से दूर रहने की अपील की।

सिसोदिया ने कहा कि सभी सरकारी विभागों खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग को अवसंरचना को मजबूत करने और अन्य जरूरी सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है ताकि नए वायरस के स्वरूप से उत्पन्न किसी भी खतरे से निपटा जा सके।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन से इतर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कोविड-19 के नए स्वरूप को लेकर भय और चिंता जरूरी है। सभी सरकारी विभाग हाई अलर्ट पर हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अनावश्यक रूप से एकत्र नहीं हो और सभी एहतियात बरतें।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी नए स्वरूप को लेकर सतर्क हैं। डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की इस संबंध में बैठक (सोमवार को) बुलाई गई है। अगर दिल्ली में एक भी व्यक्ति वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित हुआ तो यह तेजी से फैलेगा।’’

गौरतलब है कि डीडीएमए ने सोमवार को बैठक बुलाई गई है और संभव है कि वह विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच और दक्षिण अफ्रीका, बोत्स्वाना, जिम्बाब्वे, हांगकांग और अन्य देशों, जहां नये स्वरूप से संक्रमण का मामला आया है, वहां से आए यात्रियों के लिए पृथकवास का प्रावधान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है