लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सभी परिवार 2022 तक नल से जल योजना के अंतर्गत आ जायेंगे: विजय रूपाणी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 16:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह मार्च गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा निर्धारित की गयी समय सीमा 2024 से बहुत पहले 2022 तक ही राज्य में सभी परिवारों को ‘नल से जल योजना’ के तहत पेयजल कनेक्शन मिल जाएगा।

रूपानी ने कहा कि राज्य में अभी 17 लाख परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत शामिल किया जाना बाकी है जिसका (योजना का) लक्ष्य नलों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति करना है।

उन्होंने विधान सभा में कहा, ‘‘ उत्तर गुजरात के लोग सालों से संपदूषित भूजल से परेशान हैं। हमें हैंडपंप पर अपनी निर्भरता खत्म करना चाहते हैं और नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदान करना चाहते हैं। वैसे तो प्रधानमंत्री ने 2024 का लक्ष्य (समयसीमा) तय किया है लेकिन गुजरात उसे (इस लक्ष्य को) अगले 17 महीने में ही हासिल कर लेगा। ’’

वह राज्य में जलापूर्ति की स्थिति पर कांग्रेस विधायकों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘नल से जल ’ परियोजना के लिए 4000 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं और अबतक 82 प्रतिशत काम हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे