लाइव न्यूज़ :

मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी एवं नरसिंहपुर में प्रारंभ होंगे सर्वसुविधायुक्त कोविड देखभाल केन्द्र : धर्मेन्द्र प्रधान

By भाषा | Updated: May 9, 2021 22:24 IST

Open in App

भोपाल, नौ मई केन्द्रीय इस्पात, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को कहा कि मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (मोइल) कंपनी के माध्यम से मध्य प्रदेश के पांच जिलों मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी एवं नरसिंहपुर में सर्वसुविधायुक्त कोविड देखभाल केन्द्र बनाए जाएंगे, जिनमें ऑक्सीजन लाइन एवं ऑक्सीजन सांद्रक के साथ वेंटीलेटर की भी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि साथ ही मध्य प्रदेश में 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र लगाए जाएंगे और प्रदेश को अतिरिक्त क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रधान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रविवार को यहां मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए यह बात कही।

प्रधान ने कहा, ‘‘मंडला जिले में 100 बिस्तरों वाला, बालाघाट में 100, डिंडोरी में 50, सिवनी में 60 तथा नरसिंहपुर में 40 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केन्द्र बनाया जा रहा है, जिन पर ऑक्सीजन लाइन की सुविधा के अलावा हर बिस्तर पर अधिक क्षमता के ऑक्सीजन सांद्रक भी लगाए जाएंगे। साथ ही कुल 50 वेंटीलेटर भी लगाए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के बीना में बॉटलिंग प्लांट भी शुरू किया जाएगा, जो प्रतिदिन 25 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सिलेंडर में भरेगा। बीना में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 91-91 मीट्रिक टन के दो ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग व कमीशनिंग हो गई है।’’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जून माह तक प्रदेश में 11 पी.एस.ए. ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ हो जाएंगे। इस पर केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि इनमें से कुछ प्लांट मई में ही पूर्ण करवाए जाएंगे। ये प्लांट देवास, धार, मंडला, होशंगाबाद, पन्ना, दमोह, छतरपुर, सीधी, भिंड, राजगढ़ एवं शाजापुर में लगाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर