लाइव न्यूज़ :

सभी अभियंता 'पब्लिक यूटिलिटी मैनेजर' के रूप में सक्रियता से दायित्व निभाएं : भरतलाल

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:39 IST

Open in App

जयपुर, 15 जुलाई केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (एनजेजेएम) के निदेशक भरत लाल ने कहा कि ''जल जीवन मिशन (जेजेएम) के माध्यम से गांवों में 'हर घर नल कनेक्शन' की मुहिम को साकार करने में अभियंताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सभी अभियंता इस भावना से कार्य करे कि ‘मैं एक पब्लिक यूटिलिटी मैनेजर हूं और मुझे पूरी शिद्दत से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए चुनौती और जवाबदेही की हर कसौटी पर खरा उतरना है।

'राजस्थान में जल जीवन मिशन की आयोजना व कार्यान्वयन' पर बृहस्पतिवार को आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए लाल ने कहा कि इंजीनियर और विभाग के अन्य अधिकारी इसी भावना से कार्य करते हुए इस मिशन से ग्रामीण जनजीवन में बदलाव के वाहक बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सोच के साथ अभियंता जितने अच्छे ढंग से अपनी भूमिका को निभाएंगे, जेजेएम का क्रियान्वयन उतना की सफल होगा। इस मिशन की पूर्ण सफलता इस बात पर निर्भर है कि लोगों को 'हर घर नल कनेक्शन' द्वारा लम्बे समय तक निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिले।

लाल ने कहा कि जल जीवन मिशन बुनियादी तौर पर दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच की थीम पर आधारित योजना है।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में शुरूआत में 'हर घर नल कनेक्शन' के कार्यों की गति धीमी थी, मगर बाद में रफ्तार पकड़ते हुए वहां ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

लाल ने कहा कि राजस्थान पूरे देश में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (वीडब्ल्यूएससी) के गठन (97 प्रतिशत उपलब्धि) के हिसाब से अग्रणी राज्यों में शुमार है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि सभी मिलकर स्थायी जल स्रोत विकसित करने, स्रोतों के संवर्द्धन तथा उन्हें बढ़ावा देने एवं संरक्षित करने के बारे में गांवों के स्तर पर सामूहिक सोच विकसित करने के लिए कार्य करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह