लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में अरावली वन क्षेत्र से हटाया जाएगा सभी अतिक्रमण : उपायुक्त

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:30 IST

Open in App

फरीदाबाद, 28 जुलाई जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बुधवार को कहा कि खोरी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब अरावली वन क्षेत्र सहित जिले की पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम-1900 के तहत चिह्नित पूरी जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए सभी अवैध फार्म हाउस, शिक्षण संस्थानों व अन्य को चार दिन का नोटिस दिया जाएगा।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वन विभाग इस मामले में नोडल विभाग है और जिला वन अधिकारी की तरफ से संबंधित सभी क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। इस मुद्दे पर पिछले वर्ष जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को भी रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसके अलावा पूरे क्षेत्र का ड्रोन से सर्वे भी कराया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश में यह स्पष्ट है कि पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम के तहत चिह्नित जमीन को पूरी तरह अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद अगर अवैध निर्माण करनेवाले लोग स्वयं संबंधित ढांचे को नहीं हटाएंगे तो प्रशासन उसे हटाने की कार्रवाई करेगा और उसका खर्च भी संबंधित लोगों से ही वसूल किया जाएगा।

इस दौरान, जिला वन अधिकारी राजकुमार ने कहा कि जिले में पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम के तहत चिह्नित लगभग 5,430 हेक्टेयर जमीन है जिसमें से 500 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण है। इस जमीन पर 130 से 140 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग