लाइव न्यूज़ :

सभी पात्र लोग टीका लगवाएं : खांडू

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:20 IST

Open in App

ईटानगर, 17 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को कोविड-19 नियमों के कड़ाई से पालन और पात्रता रखने वाले सभी लोगों से टीका लगवाने का आह्वान किया।

कोविड-19 से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने के लिए खांडू ने विधायकों, पार्षदों, जिला परिषद सदस्यों के साथ दो ऑनलाइल बैठक की।

इन बैठकों की अध्यक्षता राज्यपाल ब्रिगेडियर (अवकाश प्राप्त) बीडी मिश्रा ने की और इस दौरान पांच जिलों- निचली दिबांग घाटी, पापुम, परे, नमसई, पूर्वी सियांग और पश्चिमी केमांग- पर ध्यान केंद्रित किया गया जहां हाल में संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे टीके सुरक्षित हैं।

खांडू ने कहा, ‘‘हमने अबतक 1.35 लाख लोगों का टीकाकरण किया है लेकिन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।’’

खांडू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने के लिए सोमवार को दिशानिर्देशों को अधिसूचित करेगा।

राज्य में सेना की आवाजाही को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता पर राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने कोलकाता स्थित पूर्वी सैन्य कमान के कमांडर से बात की है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि 97 से 99 प्रतिशत जवानों का टीकाकरण हो चुका है और संक्रमण के लक्षण वाले जवानों को इलाज के बाद ही अग्रिम चौकियों पर भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos