लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:18 IST

Open in App

देहरादून, 17 अक्टूबर उत्तराखंड में सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने इस लक्ष्य को तय समय से तीन माह पहले ही हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 74 लाख लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि इनमें से 34.68 लाख लोग दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। उन्होंने अपील की कि कोविड टीके की पहली खुराक लेने वाले लोग समय पर अपनी दूसरी खुराक भी लें।

धामी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को भी जागरुक कर उनकी सहमति से टीका लगाया जा रहा है। शेष बचे लाभार्थियों में रक्त पतला करने की (ब्लड थिनर) दवा ले रहे, कुछ दवाओं से एलर्जी वाले, पूर्व में किसी टीके का प्रतिकूल प्रभाव झेल चुके और टीका लगवाने के अनिच्छुक लोग शामिल हैं।

धामी ने राज्य को आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में कोविड टीकों की खुराक उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 16 अक्टूबर तक कुल 99.6 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों, 99.2 प्रतिशत अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों और 18 वर्ष से अधिक आयु के 96.1 प्रतिशत लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां