लाइव न्यूज़ :

बिहार में नौ महीने बाद फिर से खुले सभी शिक्षण संस्थान

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:16 IST

Open in App

पटना, चार जनवरी बिहार में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शिक्षण संस्थान करीब नौ महीने के बाद सोमवार को फिर से खुल गए।

कॉलेजों में अंतिम वर्ष के छात्रों तथा स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू की गयीं। कोरोना वायरस के कारण राज्य के शिक्षण संस्थान 14 मार्च से बंद थे।

शिक्षण संस्थानों में मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग और सामाजिक दूरी को अनिवार्य बनाया गया है। इसके साथ ही कक्षाओं में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति हालांकि कम ही रही क्योंकि कई अभिभावक अपने बच्चों को टीका लगाए जाने से पहले भेजने को लेकर आशंकित हैं। वहीं, दूसरी ओर कई छात्र अपने शिक्षण संस्थानों के फिर से खुलने से काफी उत्साहित थे।

पटना के मिलर हाई स्कूल के एक छात्र ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि स्कूल फिर से खुल गए हैं क्योंकि विद्यार्थी काफी प्रभावित हो रहे थे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए लैपटॉप नहीं हैं। हमारा पाठ्यक्रम पिछड़ रहा है और हम इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।"

एक अन्य कक्षा छात्र ने कहा कि हालांकि कोविड-19 का खतरा बरकरार है, लेकिन पढ़ाई भी महत्वपूर्ण है और इसे छोड़ा नहीं जा सकता है। छात्र ने आश्वासन दिया कि सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

शिक्षक भी कक्षाएं फिर से लेने को लेकर खुश लग रहे थे।

मिलर हाई स्कूल के एक शिक्षक ने कहा, "यह अच्छा है कि हमें कक्षाओं में छात्रों को पढ़ाने का अवसर मिल रहा है। इन महीनों में हम स्कूलों में आते थे, लेकिन शिक्षण कार्य नहीं करते थे।"

उन्होंने कहा कि कक्षा 11वीं और 12 वीं में छात्रों की उपस्थिति 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की तुलना में कम है।

एक अन्य शिक्षक ने कहा कि छात्रों को अपने अभिभावकों से सहमति पत्र लाना होगा।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पहले कहा था कि कक्षाएं कुल छात्रों के आधे हिस्से के साथ संचालित होंगी और कोरोना वायरस के अन्य दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। परिसर में सबके लिए मास्क अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच दो-दो मास्क वितरित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित