लाइव न्यूज़ :

सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी सीयूजी मोबाइल फोन पास रखें, लोगों की समस्याएं सुनें : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 20, 2020 16:58 IST

Open in App

लखनऊ, 20 नवंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला वाला मोबाइल फोन (सीयूजी नंबर) स्वयं अपने पास रखें और लोगों की समस्याएं सुनें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से आदेश के पालन की पुष्टि की जाएगी।

सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिया है कि सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपने-अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता से मिलें और वे समय पर कार्यालय में उपस्थित हों तथा अपने अधीनस्थ जनपदीय एवं अन्य कार्यालयों में भी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं/शिकायतों के निस्तारण की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो