लाइव न्यूज़ :

सभी नागरिकों को कोरोना का मुफ्त टीका लगना चाहिए: राहुल

By भाषा | Updated: April 29, 2021 12:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल देश में 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए एक मई से टीकाकरण अभियान आरंभ होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के सभी नागरिकों को कोरोना रोधी टीका मुफ्त में लगना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत को मुफ्त कोविड टीका मिलना चाहिए। सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका लगना चाहिए। आशा करते हैं कि इस बार ऐसा होगा।’’

उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ ...क्योंकि लोगों की जान से संसद की इमारत व प्रधानमंत्री का दफ़्तर ज़्यादा ज़रूरी है। सरकारी ख़ज़ाने से 20,000 रुपये करोड़ खर्च किए जाएंगे तभी तो उद्घाटन पट पर मोदी जी का नाम लिखा जाएगा। देश का क्या है - वो तो हिंदू-मुस्लिम, पटेल-ग़ैर पटेल, जाट-ग़ैर जाट आदि में बंट ही जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग