लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा मोबाइल फोन

By भाषा | Updated: January 25, 2021 11:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 जनवरी समय से सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए ओडिशा सरकार ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन मुहैया कराने का निर्णय लिया है।

राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्री तुकुनी साहू ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन मिलने से उन्हें काम-काज में मदद मिलेगी।

रविवार को अखिल ओडिशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका संगठन की ओर से गंजाम जिले में एक बैठक आयोजित हुई थी। इस बैठक से इतर उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को वजन करनेवाली मशीन मुहैया कराने का भी निर्णय लिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करने के लिए कई कदम उठा रही है और इसी संबंध में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक ‘संवाद पैकेज’ भी जारी किया गया। इस पैकेज को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें कई एनिमेटेड वीडियो हैं और इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के प्रति बनी-बनाई धारणा को तोड़ना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित