लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच पंजाब में सभी आंगनवाड़ी केंद्र बंद किये गये

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मार्च पंजाब की मंत्री अरुणा चौधरी ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शनिवार को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद किए जाने के निर्देश दिए।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री चौधरी ने कहा कि राशन एवं अन्य सामग्री आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों द्वारा घर-घर वितरित की जाएगी ताकि लाभार्थियों को मिलने वाली पोषण सहायता प्रभावित नहीं हो।

पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण शुक्रवार को 34 लोगों की मौत हो गई। इसे मिला कर अब तक, राज्य में इस घातक वायरस से कुल 6,030 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 1,414 नए मामले सामने आए थे। इन्हें मिला कर प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1,94,753 हो गई है।

पंजाब सरकार ने जनवरी में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को एक फरवरी से दोबारा खोले जाने की घोषणा की थी।

इससे पहले सभी आंगनवाड़ी केंद्र कोविड-19 महामारी के कारण बंद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया