लाइव न्यूज़ :

देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सभी वयस्कों को टीके की पहली खुराक मिली: मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 वर्ष से अधिक की शतप्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक दिए जाने के साथ भारत की 75 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश की वयस्क जनसंख्या में 31 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

अब तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा एवं नगर हवेली में सभी वयस्क लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। टीके की सबसे ज्यादा खुराक देने वाले शीर्ष पांच प्रदेशों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है।

इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खुराक दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था, “सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद, हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे ताकि लोग कोविड-19 से सुरक्षित रहें।” मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 1,03,53,51,045 से अधिक खुराक दी गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड रोधी टीके की इस्तेमाल नहीं की गई और बची रह गई 10.85 करोड़ खुराक अब भी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है