लाइव न्यूज़ :

खैरलांजी आंदोलन से जुड़े आरोपी बरी, मारपीट, तोड़फोड़, पेट्रोल बम के इस्तेमाल का था आरोप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 17:50 IST

खैरलांजी हत्याकांड के खिलाफ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के लिए 6 नवंबर 2006 को इंदोरा चौक में आंदोलन किया था. जरीपटका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया था.

Open in App

सत्र न्यायालय ने पचास से अधिक खैरलांजी आंदोलनकारियों को बरी कर दिया. न्यायाधीश तृप्ति मिटकरी की अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया. सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष मामला साबित करने में विफल रहा. आंदोलनकारियों में संजय महादेव मेश्राम, पंकज वामन लोणारे, बालू जीवन घरडे, दिनेश गोपीचंद अंडरसहारे, अमोल वामन लोणारे, रत्नमाला इंदल मेश्राम, जीतेंद्र दुर्गाप्रसाद पाली, धर्मपाल रवि चौधरी, शीलकुमार सुरेश सहारे, पूरनसिंह मुकुटसिंह ठाकुर, बाल अटलसिंह जबरसिंह गुर्जर, अनुरोध नारायण डोंगरे, भोजवल छत्रपति ओंकार, चिंतामन शाहू, रामबहादुर जबरसिंह ठाकुर, रामसिंह गुर्जर, अमर महादेव मेश्राम, मोरेश्वर किसन जुनघरे, भीमराव पांडुरंग खोब्रागड़े, योगेंद्र कृष्णा नगराले, प्यारेलाल मोतीसिंह इलनकर, विक्की संतोष तायडे, सचिन रामप्रसाद बोंदिले, देवानंद दौलत शेंडे, दिवाकर प्रभाकर मेंढे, रुपेश मनोहर बोरकर, राजेश पुंडलिक झोड़ापे, आशीष शंकर मेश्राम, राहुल प्रकाश मंडपे, धनंजय नारायण कांबले, नितिन नेहरू उके, संदीप उर्फ लंगड्या लोखंडे, गणेश सुखदेव पुनवटकर, मनीष उर्फ बंटी जांभुलकर व अन्य का सामवेश है.इन पर जनता की भावना भड़काते हुए पुलिस पर दबाव लाना, पुलिस चौकी कब्जे में लेना, टायर जलाकर रास्ता बंद करना, आने-जाने वालों से मारपीट, पत्थरबाजी व वाहनों की तोड़फोड़ करना, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें जख्मी करना, पुलिस स्टेशन के दस्तावेज फाड़ना, पुलिस स्टेशन के दुपहिया वाहन जलाना, सरकारी वाहन जलाना, पेट्रोल बम फेंककर पुलिस को जान से मारने का प्रयास करना आदि आरोप थे.उन्होंने खैरलांजी हत्याकांड के खिलाफ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के लिए 6 नवंबर 2006 को इंदोरा चौक में आंदोलन किया था. जरीपटका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया था. साथ ही जांच के बाद उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया था.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं