लाइव न्यूज़ :

‘ए प्लस’ वाले सभी छात्र पसंद के पाठ्यक्रम चुन सकेंगे : केरल के शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: October 25, 2021 14:30 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 अक्टूबर केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने सोमवार को कहा कि राज्य में 10वीं कक्षा में सभी विषयों में ‘ए प्लस’ प्राप्त करने वाले छात्र अपनी पसंद के पाठ्यक्रम ले सकेंगे क्योंकि राज्य सरकार पाठ्यक्रम के सीटों में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि करेगी और राज्य के विभिन्न जिलों और तालुकों में अतिरिक्त बैच शुरू करेगी।

मंत्री ने कहा कि सीट या अतिरिक्त बैच में वृद्धि प्रत्येक क्षेत्र से प्राप्त अनुरोधों की संख्या के आधार पर होगी। वह विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उनसे पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि क्या राज्य सरकार के पास यह सुनिश्चित करने की कोई योजना है कि सभी विषयों में ‘ए प्लस’ हासिल करने वाले छात्रों को उनकी पसंद का पाठ्यक्रम मिले।

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों की पृष्ठभूमि में यह सवाल आया कि जिन लोगों ने सभी विषयों में ए प्लस स्कोर किया है, उन्हें भी प्लस वन (कक्षा 11) में अपनी पसंद का पाठ्यक्रम चुनना मुश्किल हो रहा है।

शिवनकुट्टी ने बताया कि सभी विषयों में ए प्लस प्राप्त करने वाले लगभग 1.2 लाख छात्रों में से केवल 5800 ही छात्र बचे हैं, जिन्हें पिछले सप्ताह दूसरे पूरक आवंटन के बाद भी अपनी पसंद का पाठ्यक्रम नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे सभी छात्रों को उनकी पसंद के पाठ्यक्रम मिलेंगे।

विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने कहा कि दूसरी पूरक सूची लाने से पहले राज्य सरकार को पहले स्कूल तबादलों और पाठ्यक्रम संयोजन में फेरबदल को अंजाम देना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं