लाइव न्यूज़ :

रेलवे के सभी 695 अस्पताल और क्लीनिक सॉफ्टवेयर के जरिये आपस में जोड़े गए

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारतीय रेलवे के सभी 695 अस्पतालों और क्लीनिकों को अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) नामक सॉफ्टवेयर के जरिये एक दूसरे से जोड़ा गया है ताकि रोगियों को तीव्र और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार एचएमआईएस को रेल मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 'रेलटेल' द्वारा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) के सहयोग से निष्पादित किया गया है।

'रेलटेल' द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रोगियों के पास उसने मोबाइल पर सभी मेडिकल रिकॉर्ड मौजूद होंगे।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सॉफ्टवेयर का कार्यान्वयन दिसंबर 2020 में शुरू हुआ। कार्यान्वयन का दूसरा और अंतिम चरण रेलवे के सभी 695 अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों में अभी पूरा हुआ है।

बयान के अनुसार, ''रोगियों को तेजी से और परेशानी मुक्त स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। संपूर्ण चिकित्सा जानकारी आसानी से उपलब्ध होने से डॉक्टर बेहतर इलाज करने में सक्षम होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है