लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण की शिकायत के बाद बाल आश्रय गृह के सभी 40 बच्चे दूसरे स्थान पर भेजे गये

By भाषा | Updated: June 12, 2021 01:04 IST

Open in App

जमशेदपुर, 11 जून झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में एक महिला आश्रय गृह— मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट— की दो नाबालिग लड़कियों द्वारा यौन शोषण एवं उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के चार दिनों बाद आज जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी 24 अल्पवयस्क लड़कियों एवं 16 लड़कों को जिले के दूसरे आश्रय गृह ‘बाल कल्याण आश्रम’ में स्थानांतरित कर दिया ।

जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसमें पुलिस, प्रशासन एवं सभी संबद्ध विभागों के अधिकारी शामिल हैं लेकिन बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज शाम उन्हें बाल कल्याण आश्रम में स्थानांतरित कर दिया गया है ।

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है जबकि आरोपी लगातार मोबाइल के माध्यम से आश्रय गृह के लोगों और बच्चों से संपर्क में हैं।

इस बीच उपायुक्त ने बताया कि विवादित ट्रस्ट के संचालक समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करानेवाली दोनों नाबालिग लड़कियां वापस मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट जाने को तैयार नहीं थी। इस कारण दोनों को सरायकेला-खरसावां जिले की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया।

आरोप है कि ट्रस्ट के बच्चों को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के पास आरोप को गलत बताने को भेजा जा रहा है।

जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिलवानन ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि दोनों नाबालिगों ने संचालक समेत अन्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी जांच हो रही है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos