लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में शामिल होते ही बढ़ी अल्का लांबा की मुसीबतें, सौरभ भारद्वाज की अर्जी पर पूर्व आप नेता को दिल्ली विधानसभा का नोटिस

By भाषा | Updated: September 12, 2019 01:32 IST

Open in App

 दिल्ली विधानसभा ने चांदनी चौक से विधायक एवं पूर्व आप नेता अल्का लांबा को बुधवार को नोटिस जारी कर आप विधायक सौरभ भारद्वाज की अयोग्य ठहराने की अर्जी पर 18 सितम्बर तक जवाब देने को कहा। गत सप्ताह लांबा ने दिल्ली में सत्ताधारी आप छोड़ दी थी और घोषणा की थी कि वह कांग्रेस में लौट गई हैं।

विधानसभा सचिव सी वेलमुरुगन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस मामले में निजी सुनवायी का निर्देश दिया है जो कि 18 सितम्बर को शाम चार बजे उनके चैंबर में होगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने अर्जी की जांच पड़ताल की है और निर्देश दिया है कि अर्जी की सामग्री पर आपकी टिप्पणी मांगी जाए। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप अर्जी पर 18 सितम्बर शाम तीन बजे तक या उससे पहले अपनी टिप्पणी निश्चित रूप से सौंपें।’’

इससे पहले पूर्व आप विधायकों कपिल मिश्रा, संदीप कुमार, अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत को दल-बदल निरोधक कानून के तहत अयोग्य ठहराया जा चुका है। 

टॅग्स :अलका लांबाकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह