दिल्ली: अलीपुर में गिरी गोदाम की दीवार, अब तक 5 की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
By रुस्तम राणा | Updated: July 15, 2022 16:38 IST2022-07-15T16:32:26+5:302022-07-15T16:38:48+5:30
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 10 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं और अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है।

दिल्ली: अलीपुर में गिरी गोदाम की दीवार, अब तक 5 की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर हालात में है। इसके अलावा 9 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार 25 से ज्यादा मजदूर मौके पर काम कर रहे थे।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 10 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं और अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। गोदाम का क्षेत्रफल लगभग 5,000 वर्ग गज है।
Alipur wall collapse, Delhi | 5 dead, 9 injured including 2 critical cases. Debris being cleared from the site: Delhi Police pic.twitter.com/imcY7jApt5
— ANI (@ANI) July 15, 2022